दैनिक समाज जागरण, अविनाश कुमार, जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार
औरंगाबाद :- नबीनगर प्रखंड दिनांक 16/01/2024 को गजना धाम मे आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव मे विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाई गयी। जिसमें रा.म.वि.सरातु के वर्ग 8 के दो छात्रा स्मृति कुमारी और कविता कुमारी के द्वारा चंद्रयान तीन का प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शन किया गया, जिसका प्रदर्शनी में आए सभी लोगों ने प्रशंसा किया और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। पूछे जाने पर छात्राओं ने इसका श्रेय स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम को दिया। और कहा कि हमारे स्कूल के टीचर ने हम लोगों का मनोबल को बढ़ाया। और साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा तरह-तरह के प्रदर्शनी लगाई गई।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



