लावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन”
राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द
अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है, लेकिन तब, जब अंदर से “सेवा भावना ” की इच्छा जागृत हो वैसे प्रत्येक व्यक्ति अगर अपने दायित्व का कार्य ईमानदारी पूर्वक करे तो दुनिया के हर जीव के कष्ट को दूर किया जा सकता है,
लोगों के मुताबिक सेवा भाव के साथ अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किए जाने
के बाद अपने आप में एक अलग सा आनंद महसूस होता है, जो अनूपपुर जिला चिकित्सालय में काम कर रहे सफाई कर्मी मनमोहन राने पर देखा जा सकता है ,इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में देखा गया कि एक विक्षिप्त लावारिस महिला कई दिनों से अत्यंत पीड़ा के साथ तड़प रही थी, मिली जानकारी के मुताबिक उस महिला को ट्रेन से उतार कर कोई अज्ञात व्यक्ति जिला चिकित्सालय में छोड़कर चला गया था ,महिला गैंगरीन नामक बीमारी से ग्रसित थी महिला के शरीर से घाव में सड़न होने के कारण इतना दुर्गंध आ रहा था कि लोगों को सांस लेना मुश्किल पड़ रहा था ।
घाव इतने गहरे थे कि उसका इलाज होना यहां मुश्किल दिख रहा था लोगों द्वारा उक्त लावारिस महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर इलाज के लिए भेजे जाने की योजना बनाई जा रही थी, उसी समय जिला चिकित्सालय में सफाई कर्मी का काम कर रहे मनमोहन राने ने देखा और गुजारिश की कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने तक महिला की स्थिति अत्यंत खराब हो जाएगी उन्होंने हिम्मत जुटाई और मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रवीण शर्मा से इलाज के लिए चर्चा करते हुए पहले महिला को डिटॉल एवं साबुन से बेहतर नहाने की व्यवस्था बनाई।
ऐसा लग रहा था कि उपरोक्त महिला इस भीषण गर्मी के दिन में कई महीना से स्नान नहीं कि थी ,मनमोहन राने की मदद से जब महिला को पूरी तरह से नहला धुलाकर साफ किया गया उस वक्त पीड़ित महिला का पीड़ा कुछ हल्का हुआ इसके बाद जिला चिकित्सालय में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रवीण शर्मा, एवं सर्जिकल आफिसर अनूपपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग की आत्मा माने जाने वाले डॉ साकेत कौशिक,सफाई कर्मी मनमोहन राणे के साथ अन्य स्टाफ के लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद मानवता का मिशाल पेश करते हुए महिला का इलाज शुरू किया, इलाज शुरू होने के बाद जब कुछ ऐसा प्रतीत हुआ कि महिला अपने बारे में कुछ बता सकती है,भरसक प्रयास के बाद महिला द्वारा दी गई जानकारी में संपर्क किए जाने का प्रयास किया गया जिसमें पता चला कि महिला का नाम मंजू देवी,पति राधे,ससुर नंदीलाल बिहार निवासी चितावा,गांव बृजपुर जिला सोनभद्र बिहार के बारे में होने की जानकारी मिली सोनभद्र पुलिस की मदद से ग्राम प्रधान के द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई तब तक लगातार उपचार के दौरान महिला के स्वास्थ्य में सुधार होता गया।
पूरे मामले में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सफाई कर्मी का कार्य कर रहे मनमोहन राने के द्वारा उपरोक्त लावारिस महिला के खाने रहने दवाई आदि की समुचित व्यवस्था करते हुए बहुत बड़े मानवता की मिसाल को पेश किया जो नगर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है उपरोक्त महिला के स्वास्थ्य में सुधार कराए जाने एवं परिजनों से मुलाकात कराए जाने में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रवीण शर्मा, डॉ साकेत कौशिक के साथ सफाई कर्मी मनमोहन की भूमिका सराहनी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



