समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
राजपाल संतोष गंगवार व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया डॉ कौशल के कार्यों की सराहना
- वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल को मिला इस वर्ष का 5 वां व जीवन का 66 वां अवार्ड
मेदिनीनगर /पलामू /झारखंड
रांची के होटल रेडिसनब्लू में झारखंड के प्रतिक सम्मानित समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन सुबे के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया । उक्त अवसर पर ट्री मैन ऑफ झारखंड व विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा चलाया गया पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र के अनुसार किसी भी शुभ कार्य में पौधा लगाने या दान करने का विधान है ।उसी के तहत अतिथियों को हिमाचल का कपूर का पौधा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल को पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे अरसे से उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य की सराहना करते हुए आइकॉन ऑफ़ झारखंड अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें बधाई दी।
पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल ने कहा कि इसके पहले भी उन्हें प्राइड ऑफ़ झारखंड अवार्ड से झारखंड के विस अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा सम्मानित किया था। 12 मई वहीं अचीवर अवार्ड से अज़रबैजान के राजधानी बाकू में टूरिस्ट डायरेक्टर विश्व के साउथ ईस्ट रौशन के हाथों सम्मान मिला था। 1 जून इसीतरह 1 4 जुलाई को दिल्ली लोधी रोड स्थित इंडियन हैवी ट्रेड सेंटर गुलमोहर में यूएसए के मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में आठ देश के उच्च पद पर आसीन अतिथियों की उपस्थिति में डॉक्टरेट की उपाधि से चांसलर के हाथों सम्मान पाने का अवसर प्राप्त हुआ था। वहीं 13 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशिया अचीवर समिट और भारत के गौरव अवॉर्ड से वहां के उप प्रधानमंत्री कॉर्न देमोरेंसी और स्पीकर पॉल नरूला ने सम्मानित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि 13 अगस्त 24 सहित इसके पहले सुबे के तीन राज्यपाल जी ने अब तक चार वार अवार्ड दे चुके हैं। इस वर्ष देश विदेश में पांच और जीवन काल का 66 अवार्ड मिलने से रिश्तेदारों, शुभचिंतकों व परिवार में भारी खुशी का माहौल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



