google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मे प्रवे शोत्सव मनाया गया

समाज जागरण मनोज कुमारसाह

गोड्ड
बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय,
महागामा के प्रांगण में आज दिनांक 28/08/24 को वर्ग नवम् की छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया गया। वर्ग नवम् की छात्राओं का नामांकन पूर्ण होने के उपरांत स्वागत समारोह मनाया गया जिसमें विद्यालय के वर्ग दशम् की छात्राओं ने अपनी छोटी बहनों के विद्यालय में प्रवेश पर स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रभारी प्रधानाध्यापिका डा• मधुलिका मेहता ने बताया की इस विद्यालय में वर्ग नवम् की छात्राओं का नामांकन पूर्ण होने के उपरांत स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जाता है।जिससे नवागंतुक छात्राओं को विद्यालय परिवार में अपनापन लगे। ताकि अधिगम सहज हो जाये कार्यक्रम के तहत प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात दशवीं की अर्चना,करिश्मा,गायत्री,
साक्षी,फूलमणी,रौशनी,
शिवानी,कशीश,चंदा,
निशा इत्यादि ने एक से बढ़कर एक स्वागत गीतों , नृत्यों की प्रस्तुति दी। कक्षा नौवीं के नवप्रवेशित छात्राओं को गले लगाकर स्नेह प्रदर्शित कर सम्मानित किया प्रधानाध्यापिका डा• मधुलिका मेहता ने स्वागत भाषण दिया। संचालन वर्ग दशम् की छात्रा दिव्या कुमारी ने किया। आभार शिक्षक गंगेश कुमार गुँजन ने किया ।अंत में वर्ग नवम् की छात्राओं के द्वारा केक कटवाया गया। सभी को अल्पाहार कराया गया। मौके पे कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय के शिक्षक हिदायत अली ,कासिम आलम,गंगेश कुमार गुँजन, शिक्षिका रोजलिली मुर्मू , गुलाबी हाँसदा,कुमारी रीना, ज्योतिष शामिल हुये। इसके अलावे विद्यालय की सैकड़ो छात्राएं मौजूद थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)