google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरसेटी के प्रशिक्षण से साकार हो रहे आत्मनिर्भरता के सपने, पांच लाभार्थियों ने स्थापित किए अपने स्वरोजगार

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), वाराणसी की पहल सार्थक परिणाम दे रही है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले पांच लाभार्थियों को बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे इन लाभार्थियों में माया देवी ने अगरबत्ती निर्माण, खुशबू ने ब्यूटी पार्लर, बीरेन्द्र ने बकरी पालन तथा प्रीतम गुप्ता एवं सुशील ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित किया है। इन सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल एवं मार्गदर्शन को आजीविका के साधन में परिवर्तित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।


इस अवसर पर यूनियन बैंक के डीजी सेंट्रल, डीजीएम वाराणसी, डीजी वाराणसी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने लाभार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास एवं स्वरोजगार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में RSETI वाराणसी के निदेशक अम्बरीश कुमार मौर्य, फैकल्टी परवेश कुमार मौर्य एवं कार्यालय सहायक जय किशन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)