अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। हाथीनाला थाना से महज कुछ दूरी पर रेणुकूट के तरफ सोमवार सुबह लगभग दस बजे डाला के तरफ से जा रहीं ट्रक दुसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद पिछे से आ रही डीसीएम और पिकअप में उसी ट्रक ने जा कर टक्कर मारकर दिया जिसमें दो ट्रक एक डीसीएम और पिकअप सहित कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके उपरांत वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर जाम लग गया जहां हाथी नाला थाना के पुलिस की कड़ी मस्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाया गया और आवागमन बहाल हुआ वहीं इस सड़क दुघर्टना में केवल एक चालक घायल हो गया जिसको हाथीनाला थाना द्वारा ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया है। जहां चोपन सीएसएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल ट्रक चालक मऊ जिला निवासी अतुल दुबे उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र तेज नारायण दुबे बताया जा रहा है जिसका इस घटना में एक पैर फैक्चर हो गया था जिसको चोपन अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



