एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की, की गई अपील।
आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
वैरपान/ सोनभद्र। वन प्रभाग ओबरा द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत ओबरा रेंज में ग्राम पंचायत वैरपुर टोला टेढ़ीतेन के कंपोजिट विद्यालय मे सहजन भंडार का आयोजन किया गया।सहजन भंडार में ग्रामवासियों और बच्चों को सहजन के गुण के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। सहजन भंडार में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान वैरपुर श्रीमती सुमन देवी व वन विभाग द्वारा किए जा रहे वानिकि कार्यों के बारे में गांव वालों को अवगत कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी ओबरा रेंजर नीरज कुमार श्रीवास्तव ने वृक्षरोपण महा अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम विचारों की जानकारी देते हुए
ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहजन एवं अन्य प्राकृतिक फलदार पौध रोपण एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया गया। सहजन भंडार मे सहजन के पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार कुशवाहा, डिप्टी रेन्जर, वन दरोगा दिनेश यादव, वन दरोगा प्रेमचंद पटेल, वन दरोगा सियाराम चौबे, फारेस्टर मुनेश चंद, इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण एवं बच्चें उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



