ग्रामीणो को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उसके संरक्षण के लिए किया गया अपील।
आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
जुगैल/ सोनभद्र। वन प्रभाग ओबरा द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत जुगैल रेंज में ग्राम पंचायत जुगैल के रेंज परिसर मे सहजन भंडार का आयोजन किया गया। सहजन भंडार में ग्रामवासियों और बच्चों को सहजन के गुण के बारे में विस्तार से बताया गया। सहजन भंडार को वन विभाग द्वारा किए जा रहे। वानिकि कार्यों के बारे में गांव वालों को विस्तार से बताया गया। वन क्षेत्राधिकारी जुगैल अवधेश कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम विचारों की जानकारी देते हुए। ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहजन एवं अन्य प्राकृतिक व फलदार पौध रोपण एवं उनके संरक्षण करने का आह्वान किया गया। सहजन भंडार मे सहजन के पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा विनोद कुमार, वन दरोगा राजकुमार, वन दरोगा श्याम नंदन, शिवम, एवं वन स्टाफ के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चें उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



