समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर टीम द्वारा आवेदिका राजकुमारी पत्नी स्व0 भोला सिंह निवासी कोरगी थाना विण्ढमगंज (हाल पता ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र) के साथ हुई साइबर ठगी/त्रुटिवश धनराशि ट्रांसफर की घटना में त्वरित कार्यवाही की गई।
आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि उनके खाते से गलतीवश 78,998/- रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्ष से समन्वय स्थापित कर आवेदिका की सम्पूर्ण धनराशि 78,998/- रुपये सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
उक्त कार्यवाही पर पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं थाना दुद्धी पुलिस टीम की सराहना व्यक्त की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



