गंदा जमा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण व राहगीर
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलथम मेन चौराहा पर पतलू जायसवाल के दुकान के सामने हैंडपंप के पास गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है जिससे लोगों को भारी फजीहत हो रही है। ये हाल है वर्तमान सिलथम ग्राम प्रधान के दरवाजे के सामने का जहां बीते कई महिनों से पानी हैंडपंप से निकलकर वहीं जमा हो रहा, जिसका मुख्य वजह है रोड के बगल में नाली का निर्माण कार्य अधुरा बनाकर छोड़ दिया गया, जिससे नाली मिट्टी से भर गया। आरसीसी रोड तो बना पानी निकासी का नाली अधूरा छोड़ दिया गया और नाली जाम हो गयी। इसके चलते नाली से पानी नहीं बह रहा है। जिससे हैंडपंप के आस पास जलजमाव से गंदगी होती जा रही है। जिसकी साफ-सफाई नहीं होने के कारण संक्रमण रोग फैलने की आशंका है। नालियों की गंदगी हैंड पंप के आसपास निवास करने वाले लोग आने जाने वाले राहगीरों को गंदे कीचड़ व दूषित पानी पीने को मजबूर है।
आस पास के लोगों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं हो रही है हैडपंप में रोजाना सैकड़ों लोग पानी पीते हैं। हैंडपंप से पानी निकलता है वहीं अन्दर हैंडपंप में चला जाता है अब हैंडपंप के पास में ही पानी जमा हो रहा जिससे बदबू और कीड़े, मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिसकी साफ-सफाई व नाली तथा हैंडपंप का फर्श मरम्मत कराने की मांग करते हुए, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



