समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ शुक्रवार व शनिवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घण्टे के लिए न्यू कृषि फीडर निर्माण को लेकर पालीगंज व खिरिमोड पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए खिरिमोड पावर ग्रिड में कार्यरत बिजली बिभाग के कनीय अभियंता रोहित कुमार ने बताया की 11 केवी बनौली, 11केवी महाबलीपुर, एवं 11केवी दरियापुर फीडर से शुक्रवार व धनिवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बन्द रहने का मुख्य कारण न्यू 11 केवी कृषि फीडर जो कि रामलखन कॉलेज से लेकर बिजली ऑफिस पालीगंज के बीच न्यू तार केबल लगाया जाएगा। इसके लिए उन सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी का भंडारण एवं जरूरी कामो का निपटारा उचित समयानुसार कर लेंगे। असुविधा के लिए खेद है। बन्द के दौरान पालीगंज नगर पंचायत, मिल्की,स्टेट बैंक रोड पालीगंज, ,दरियापुर, निरखपुर, रानीपुर कुरकुरी पंचायत, मसौदा जलपुरा पंचायत, सारसी पिपरदाहा पंचायत, कल्याणपुर पैपुरा पंचायत, महाबलीपुर, व भेड़हरिया सियारामपुर पंचायत के सभी गांव प्रभावित रहेगी। वही कनीय अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही समय पर बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को हित का ध्यान रखते हुए कार्य तेजी से कराई जा रही है ताकि समय पर खेतो में लगाई जा रही खरीफ फसलों की सिंचाई की जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



