google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएसबी की सतर्कता व कुशलता से इंडो – नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर लग रही अंकुश

🛑 एसएसबी ने एक चीनी नागरिक को लिया हिरासत में

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खोरीबारी (सिलीगुड़ी) । एस एस बी 41वीं बटालियन अंतर्गत पानीटंकी सी कंपनी की बी आई टी ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है । इस दौरान उसके पास से दो स्विस पासपोर्ट जो क्रमशः खमरीचांग त्सेतन गुरमे और सेंगेत्सांग कर्मा जिमी के नाम से और एक फर्जी नेपाली नागरिकता कार्ड बरामद किये गये हैं ।

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को एक नई मजबूती देने हेतु एसएसबी लगातार संदेहास्पद गतिविधियों पर नजर रखती है । इसी क्रम में पानीटंकी के नए व्यापार एवं पारगमन पुल पर एसएसबी की बी आई टी ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है ।जाँच के दौरान संदेहास्पद गतिविधियों को देखते हुए उसकी तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उसके पास से दो स्विस पासपोर्ट, जिनमें क्रमशः खमरीचांग त्सेतन गुरमे और सेंगेत्सांग कर्मा जिमी के नाम दर्ज थे एवं एक फर्जी नेपाली नागरिकता कार्ड बरामद की गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, संबंधित सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की मौजूदगी में उक्त चीनी नागरिक से संयुक्त पूछताछ की जा रही है ।

एस एस बी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद उक्त व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाना पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु सौंपा दिया गया है ।

बताते चले कि एसएसबी की सतर्कता एवं कुशलता से सीमा पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)