समाज जागरण दीपक सरकार
,पलामू छतरपुर के सरईडीह रोड में बाईपास सर्विस रोड स्थित डॉ बी.के यादव के आवास परिसर में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में आगामी 16 अगस्त दिन शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर देवी-देवताओं की भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी का कार्यक्रम निकालने का निर्णय लिया गया। युवा वीर कृष्ण सेना के तत्वावधान में आयोजित.इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी और शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बैठक की अध्यक्षता युवा वीर कृष्ण सेना के अध्यक्ष मनोहर यादव ने की जबकि संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने किया । अध्यक्ष मनोहर यादव ने बताया की यह कार्यक्रम छतरपुर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें वे भगवान कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भक्तजन शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव में भाग ले सकें।वहीं सचिव अजय कुमार यादव ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाना और भक्तों को उनकी लीलाओं से परिचित कराना है। यह कार्यक्रम छतरपुर के लोगों को एक साथ लाने और धार्मिक उत्साह का वातावरण बनाने में भी मदद करेगा। उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया की शोभा यात्रा में झांकी के साथ-साथ, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में उप सचिव यमुना कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष मंटु कुमार यादव, डॉ अभय यादव ,डॉ बच्चन यादव,डॉ बी.के यादव,बसंत यादव, डॉ अशोक यादव, अमित यादव, अविनाश यादव, दीपक यादव, सत्येंद्र यादव, मुखिया उमेश यादव,मुखिया पति सह समाजसेवी प्रमोद यादव,मनोज यादव विरेंद्र यादव ,नीरज यादव,मंजय यादव, राकेश यादव, श्रीकांत यादव,उदय यादव,मुन्ना यादव,मनोज यादव, गुरुदेव यादव, बिटु कुमार, कपिल यादव, संजय यादव, लालू यादव, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



