दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर : नजीबाबाद मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे बच्ची के पिता सहदेव माता अर्चना देवी व मामा राहुल हरिद्वार से गंगा स्नान करते हुए नजीबाबाद उतर गए दरियापुर ब्लड बैंक के समीप पिता सहदेव बच्ची को गोद मे लेकर खड़े थे तथा सयालीपुर कोटा जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तभी तीव्र गति से आ रहे डंपर ने बच्ची के पिता सहदेव को जोरदार टक्कर मार दी जिससे 5 वर्षीय बच्ची जिज्ञासा पिता सहदेव की गोद से गिरकर डंपर के नीचे आ गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई परिजनो मे चीख पुकार मच गई डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया तभी तुरंत मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझा बूझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को सीज कर दिया गया है और जाम खुलवाया

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



