परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।
उपायुक्त ने आयोजकों को निर्देश दिए कि वे सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि पंडालों के आसपास पर्याप्त पुलिस और प्रशासनिक सतर्कता रखी जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जलपान, आग, बिजली और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी पंडालों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित हों। जनता से भी अपील की गई कि वे अनुशासन का पालन करें और पर्व का आनंद सुरक्षित तरीके से लें।



