रजत जयंती वर्ष में बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति का भव्य माता रानी संग डांडिया महोत्सव 27 कोमां दुर्गा की

मां दुर्गा की भक्ति संग सांस्कृतिक उल्लास में डूबेगा पूरा परिसर
मिंटू कुमार समाज जागरण
हजारीबाग
बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा पूजा पंडाल परिसर के समक्ष एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के उपाध्यक्ष उदय शंकर गुप्ता ने की। माता रानी के गगनभेदी उद्घोष के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रजत जयंती वर्ष को विशेष बनाने के लिए कई कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर की संध्या 6:00 बजे से पूजा पंडाल परिसर के समक्ष भव्य माता रानी संग डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि श्रद्धालु और आगंतुक निर्भय होकर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकें। इसी क्रम में 26 सितंबर शुक्रवार को पंडाल परिसर में दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। वहीं सप्तमी के दिन प्रातः 6:00 बजे पूजा पंडाल से भव्य डोली यात्रा निकाली जाएगी, जो बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत पुनः पंडाल परिसर में लौटकर विधिवत पूजा के साथ सम्पन्न होगी। महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि रजत जयंती वर्ष हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम चाहते हैं कि श्रद्धालु माता रानी की भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लें और इस महापर्व को यादगार बनाएं। वहीं महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि समिति की ओर से सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु उत्तम व्यवस्था की गई है। विशेषकर सुरक्षा और सेवा कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि हर श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटे।
बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की यह परंपरा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का संगम है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित है। मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, कोषाध्यक्ष बालगोविंद निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, लखन निषाद, शिवदीप सिंह, प्रदीप जैन, दिलीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, गुड्डन सोनकर, शांतिलाल अग्रवाल, पवन खण्डेलवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद खण्डेलवाल, मोहन गुप्ता, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण निषाद, रितेश खण्डेलवाल, मनोज गुप्ता, दिलीप सोनी, उपेन्द्र सिन्हा, अर्जुन यादव, राजेश सिन्हा, अनिल मद्धेशिया, पंकज कसेरा, पिकु यादव, अभय निषाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)