google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सावन महोत्सव में सावन माह मे एक पेड़ मां के नाम लगाने का लिया संकल्प

अमलाई। सावन उत्सव मनाते हुए अमलाई कोयलाचल की महिलाओं ने एक नई मिसाल पेश की.पर्यावरण और वृक्षारोपण का संदेश देते हुए महिलाओं ने सावन उत्सव में आई हुई सभी महिलाओं को पेड़ देते हुए, “एक पेड़ मां के नाम” पर लगाने का प्रण लिया. समारोह की संयोजक साक्षी संदीप पुरी ने बताया की सावन उत्सव में जहां सभी महिलाओं ने उत्सव का आनंद लिया वहीं प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए यह प्रण लिया कि हम सभी एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर प्रकृति निर्माण में अपना योगदान देंगे
इस प्रयास से समाज में एक अच्छा संदेश जागृत हुआ है कि हम सभी को उत्सव में भाग लेने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए समाज कल्याण में कोई ना कोई योगदान अवश्य देना चाहिए इस कार्यक्रम में माया,सुषमा कनौजिया, रितु रिजवानी, नेहा,पलक पुरी ,आरती, रिया गुप्ता संगीता, आरती,लक्ष्मी, कनक ओटवानी तथा अन्य महिलाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ
अमलाई टॉपर्स ग्रुप की महिलाओं के इस प्रयास की सर्वत्र सराहना की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)