समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)।।
पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों के सी बी एस ई मान्यता प्राप्त स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिस क्रम में वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के छात्रों ने पूर्व में अंडर-17 बालिका वर्ग एवं अंडर-19 बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर सम्पूर्ण जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है, पुनः इसी क्रम में प्रयागराज के रश्मोर इंटरनेशन स्कूल द्वारा श्री मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चार दिवसीय एथलिट खेल का आयोजन किया गया है जिसमे वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर के छात्रों द्वारा लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है ,जो की विद्यालय के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने इस मौके पर खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में जीत हेतु विद्यालय के एथलिट कोच आनंद यादव के उचित मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के जज़्बों की सराहना किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



