google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दूसरे समुदाय के युवक ने की युवती के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज


मेरठ मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम मेघराजपुर में एक नाबालिक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने स्कूल छोड़ने के बहाने लिफ्ट देकर छेड़छाड़ की। युवती  के शोर करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बता दे मंगलवार को युवती मछरा इंटर कॉलेज में घर से पढ़ने के लिए जा रही थी।तभी रास्ते में घात लगाकर बैठा आसिफ पुत्र अयूब निवासी मेघराजपुर युवती का पीछा करने लगा। आरोपित ने युवती को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।और चुपचाप बाइक पर बैठे रहने को कह दिया। आरोपी युवती को एक होटल में ले गया। वहां भी आरोपित ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर सराव करने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई।और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद युवती के परिजनों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।मामले की  थाना मुंडाली पुलिस को भी जानकारी दी गई।परिजनों ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वही  किठौर सीओं अभिषेक पटेल का कहना है कि युवती और युवक एक दूसरे को पहले से जानते और पहचानते थे। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)