अनूपपुर ।जिले के ग्राम धिरौल में मा सिंह वाहिनी मंदिर में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशाल रुद्राभिषेक संपन्न हो रहा है यह आयोजन अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष जिला अनूपपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पं नवीन कुमार पांडे ने बताया कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने में पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। सिंह वाहिनी मंदिर में प्रत्येक दिन एवं विशेष कर सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



