वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
28 जनवरी : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुनियाद केंद्र में भूकंप पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देना और आमजन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर आपदा प्रतिक्रिया दल ने भूकंप के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सावधानियों, सुरक्षित व्यवहार और बचाव के उपायों की जानकारी साझा की। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक, आपदा प्रतिक्रिया दल के निरीक्षक और सदस्य, बुनियाद केंद्र के कर्मी सहित दिव्यांगजन, वृद्धजन और विधवा महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित लाभार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।



