google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षामित्रों ने अपनी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
सेवापुरी विकास खंड के शिक्षामित्रों ने अपने जायज मांगों के संबंध में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र सेवापुरी में खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्र के मांगों में उन्होंने सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन समान कार्य का समान वेतन 12 माह तक देने ,महिला शिक्षामित्र को उनके ससुराल के जनपद में स्थानांतरण ,सीसीएल सुविधा 14 cl ,सेवानिवृत उम्र 62 वर्ष किए जाने आदि प्रमुख हैं। ज्ञापन देने वालों में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ,राम प्रकाश यादव, जितेंद्र त्रिपाठी ,विनोद कुमार सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)