google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उषा देवी का निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित होना तय

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत रैसीपट्टी माधोपुर से बीडीसी की रिक्त सीट पर, निर्धारित समय 4 बजे तक मात्र एक ही नामांकनपत्र प्राप्त हुआ।इस तरह उषा पांडेय पत्नी राजनाथ पांडेय के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
एडीओ सहकारिता और सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि ग्रामपंचायत अनौरा मे भी वार्ड नंबर 5 मे एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ।इस तरह सोनम पत्नी दिनेश का भी निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य बनना तय हो गया है।
बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद ने कहा कि मात्र एक- एक नामांकनपत्र दाखिल होने से चुनाव अब मात्र औपचारिकता रह गया है।जनता के सहयोग और सूझबूझ से मतदान कराने की जरूरत नहीं होगी और सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)