शिक्षा अधिकारी को मातृ शोक, लोगों ने प्रगट की शोक संवेदना

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
शिक्षाविद तथा शिक्षाधिकारी विनोद राय की माता सहोदरा देवी का 95 वर्ष की अवस्था में शुक्रवार की रात वाराणसी में उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। निधन की सूचना पर उनके आवास पर शिक्षा विभाग तथा समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में पहुंचे।पार्थीव शरीर का अंतिम दर्शन कर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। डॉ विनोद राय वाराणसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रहे हैं तथा वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भी है। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी डॉक्टर विनोद राय की शिक्षा दीक्षा वाराणसी से हुई है। इनकी माताजी सहोदर देवी डॉ विनोद राय के साथ रह रही थी। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि डॉ विनोद कुमार राय ने दी। डॉ विनोद राय की माँ के निधन की सूचना पर विधायक धर्मेंद्र कुमार,डॉ अवधेश सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह शहावाबाद सहित जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
उधर ग्रामीण क्षेत्र में भी विद्यालयों के शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।गंगापुर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह,प्रणय कुमार सिंह, राजेश सिंह,डॉक्टर अरुण सिंह,रतन शंकर सिंह, लाल बहादुर सिंह, आनंद सिंह, प्रवीण, राम मूर्ति,हरिकेश प्रसाद, आदि ने शोक व्यक्त किया।
भिखारीपुर राजातालाब में अरविंद सिंह भाई जी,सत्य प्रकाश, संदीप श्रीवास्तव शार्दुल विक्रम चौधरी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर, किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद, महामना इंटर कॉलेज, बच्छाव, जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर,अंबिका प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज, भैरव तालाब सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।शोक प्रकट करने वालों में प्रधानाचार्य गोविंद नारायण सिंह,राकेश सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, प्रबंधक शैलू सिंह सहित अन्य लोग रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)