google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौड़ा पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम सम्पन्न, 642 आवेदन दर्ज — 267 का त्वरित निस्तारण

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा पंचायत में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। राइट टू सर्विस सप्ताह (21 से 28 नवंबर) के तहत लगे इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक सेवाओं के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला की देखरेख में किया गया। अलग-अलग विभागों की टीमें सुबह से ही पंचायत भवन में डेरा जमाए रहीं और लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ घर के पास ही उपलब्ध कराईं।

शिविर में मिली ये प्रमुख सेवाएँ

आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र बनाने से लेकर श्रमिक कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, बैंकिंग सुविधा, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पेंशन योजनाएँ और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी कई सुविधाएँ मौके पर ही दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष कैम्प में मधुमेह, रक्तचाप और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें खासकर महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

642 आवेदन, 267 का तुरंत समाधान

प्रखंड प्रशासन के अनुसार, शिविर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 267 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी 375 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन्हें तय समय सीमा में निस्तारित किया जाएगा।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना देरी पहुंचाया जाएगा।

चौड़ा पंचायत में आयोजित यह शिविर ग्रामीणों की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)