दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 अप्रैल 2024 नबीनगर मे एकता और भाईचारे का त्योहार ईद धूम धाम से मनाया गया।सुबह से ही रोजेदारों ने नबीनगर के विभिन्न मस्जिदों मे इक्कठा होकर ईद उल फितर की नमाज अदा कर अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को देखते हुए मस्जिदों के आस पास सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।नमाज अदा करने के बाद लोगो ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। वही ईद पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने के बाद ही पहली बार कुरान आई थी। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि 624 ईस्वी में पैगंबर हजरत मोहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी तब इसी सफलता की खुशी में उन्होंने लोगों को मुंह मीठा कराया था और पहली बार पैगम्बर मोहम्मद ने ईद मनाई थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



