google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मारपीट मे आठ लोग हुए घायल

दैनिक समाज जागरण राज कुमार सिंह संवाददाता कोचस रोहतास

रविवार को नगर पंचायत के कोचस सासाराम रोड में दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट में लगभग आधा दर्शन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में विजय शाह पिता अयोध्या साह वार्ड नंबर 4, अनीता देवी पति सुनील शाह, सुनील शाह पिता स्वर्गीय भगवान साह ,चंद्रावती देवी पति सुनील शाह, सूरज कुमार पिता राम किशन साह ,किशन शाह पिता मोती चंद साह ,चंदन कुमार पिता किशोर शाह एवं शिवम कुमार पिता नंदकिशोर शाह शामिल है। सभी घायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के बताए जाते हैं।बताया जाता है कि प्रोग्राम देखने के दौरान दो पक्षों में कहा सुनी हुई जहां कहा सुनी के साथ मामला मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने उपचार हेतु घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर तुषार कुमार ने उपचार कर गंभीर चोट आने की बात कह बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। वहीं प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय कुमार बैठा ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है अभी तक आवेदन किसी पक्ष के द्वारा प्राप्त नही हुई है आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)