google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाबा गणिनाथ मंदिर सह धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण बिक्रमगंज रोहतास

रविवार को नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के अंजबित सिंह कॉलेज समीप बाबा गणिनाथ मंदिर सह धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। आरा के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सह राजनीतिक चिंतक डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता का आगमन बाबा गणिनाथ मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम शिलान्यास कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सहभागिता प्रदर्शित करते हुए शिलान्यास कर्मकांड में सम्मिलित हुए। साथ ही अपने समाज के कार्यकर्ताओं के बीच अनेक सारगर्भित बातें बताई। उन्होंने मंदिर निर्माण कमेटी एवं मंदिर संचालन समिति बनाने का सुझाव दिया। बजट एवं समय सीमा पर भी डिजिटल सुझाव रखा। मंदिर निर्माण हेतु कोष में ओपनिंग हेतु 11 हजार रुपया दान में दिए। उन्होंने श्रमदान को अर्थदान से बढ़कर बताया। शिलान्यास के अवसर पर बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता,बिहार सरकार के बीस सूत्री सदस्य रोहतास नवीन चंद्र साह,लोजपा नेता जगनारायण साह,शिक्षक बिहारी गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र गुप्ता,चिंटू बाबू,वार्ड पार्षद सदस्य नीरज गुप्ता ,संजय कुशवाहा,अविनाश गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता,शिवनाथ गुप्ता,अंजनी गुप्ता,विजय साह ,शिवराज प्रसाद सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)