अंतिम संस्कार में शामिल होने गया बुजुर्ग हुआ लापता

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा विकास खण्ड के जाठी ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान जयश्री यादव के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में मणिकर्णिका घाट गए गांव के 80 बुजुर्ग फेरु यादव के लापता होने से परिजन परेशान है।
बताते है कि 13 सितम्बर को मणिकर्णिका घाट अंतिम संस्कार करने गांव वालों के साथ गए थे लेकिन वापस नही लौटे। जिसपर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई। साथ गए लोग स्नान के दौरान गंगा में डूबने की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों में मुताबिक शव दाह के बाद काफी संख्या में लोग घाट पर स्नान के लिए मौजूद थे, इसलिए उनके बारे में बिना कोई जानकारी लिए घर लौट आये थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)