समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
महिलाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है जब उन्हें न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महिला आयोग पूरी तरह समर्पित है। उक्त बाते राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्य ने आराजी लाइन विकासखंड के जंसा बाजार में स्थित एक स्पोर्ट एकेडमी के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित लोगों से कही।वही एकेडमी के से संस्थापक अशोक सोनकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को यहां से निः शुल्क प्रशिक्षण देकर स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ सहित अन्य कालेजों में भेजने का कार्य किया जायेगा जिससे जिससे स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।इस मौके पर प्रमुख रूप से कोच अजीत मौर्य, गुलाब सिंह, छब्बू यादव,अरविंद पांडेय,जगदीश मौर्य ,शुभम सिंह विशाल मौर्य ,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



