वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ संयुक्त गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त अभियान के क्रम में 58 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान की गई।
इस संबंध में टेढ़ागाछ थाना में मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
किशनगंज पुलिस ने बताया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



