google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिये जायजा

सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कियें। इस दौरान गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगे सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से बारी-बारी से ई0वी0एम0 व पी0पी0 पैट के कक्षों की स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर के आस-पास के झाड़ियों का कटान कराने के साथ ही साफ-सफाई भी करा ली जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/राव) श्री सहदेव कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकरीगण, निर्वाचन कार्यालय के नरेन्दर मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)