समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को विकासभवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता मे डीसीडीसी की बैठक संपन्न हुई।बैठक मे सहकारिता विभाग,जिलासहकारीबैंक व नाबार्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने नवगठित एमपैक्स के इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि नयी गठित समितियो के लिए भूमि की व्यवस्था अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित करें।
नव गठित समितियो को भेजी जाने वाली सामग्री की अभिरक्षा एवं सुरक्षा हेतु सचिव की जबाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिए ।
बैठक मे एडीसीओ लालजी विजयकुमार और डीडीएम नाबार्ड सोनिका राणा ने मुख्य विकास अधिकारी के सवालो और जिज्ञासा का विस्तार से उत्तर दिया।
बैठक मे एडीसीओ अवधेशसिंह, माधवराम,संगीता वर्मा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक जिलासहकारीबैंक श्यामसुंदर मौर्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



