समाज जागरण
मीरजापुर /वन महोत्सव ड्रमण्डगंज रेंज के गलरा प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण मिश्रा ने वन विभाग की टीम व स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए।कार्यक्रम में शामिल रहे अधिकारी इस दौरान रेंजर रविशंकर शर्मा, वन दरोगा अभिषेक सिंह, सर्वेश पटेल व फॉरेस्ट गार्ड अनादि नाथ तिवारी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
बच्चों को किया जागरूक कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। “वृक्ष लगाएं – पर्यावरण बचाएं” के नारे के साथ बच्चों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान का उल्लेख था।
एक जुलाई से सात जुलाई जुलाई तक वन महोत्सव ड्रमण्डगंज रेंज, मीरजापुर वन प्रभाग के तत्वावधान में आज तीन जुलाई को वन महोत्सव के तहत वन विभाग की अपील है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण मिश्रा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत हैं। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन या खास अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



