अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 19 मार्च 2024:–कल की सड़क दुर्घटना में एक साथ मौके पर अकाल मृत्यु के शिकार आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 32 रोड नंबर 17,21, और 22 के तीन नौजवान, वार्ड संख्या 34 के एक नौजवान की मृत्यु से पूरा आदित्यपुर के लोग मर्माहत है और इस हृदय विदारक मार्मिक घटना से मोहल्ले और सभी के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
1 जनवरी को बाबा आश्रम के 6 नौजवान की मृत्यु का सदमा से अभी आदित्यपुर के लोग बाहर नहीं निकल पाए हैं कि कल की घटना में मारे गए चार युवकों से आदित्यपुर के लोग पूरी तरह से टूट चुके हैं।
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कल की घटना में परिवार समाज और राष्ट्र ने देश के चार भविष्य को खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री चंपई सोरेन को दे दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



