google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गंगा खनिज प्राइवेट की पर्यावरणीय जन सुनवाई संपन्न

स्थानीय बेरोजगारों को मिलेंगे रोजगार के अवसर — श्री चर्तुवेदी

बिरसिंहपुर पाली — उमरिया जिले के पाली विकास खंड के ग्राम धौंरई में आज गंगा खनिज प्राइवेट ( कोल कंपनी) के लिए पर्यावरणीय जन सुनवाई का सफल आयोजन पर्यावरण अधिकारी अशोक तिवारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग के समक्ष की गयी। इस जन सुनवाई में गंगा खनिज प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर अशोक चर्तुवेदी ने जन सुनवाई में उठायी गयी मांगों, अपेक्षाओं के सापेक्ष में कहा की कोल कंपनी में लगने वाले मेन पावर का अधिकांश भाग स्थानीय लोगों के बीच से लिया जायेगा, साथ ही सरल भाषा में स्थानीय लोगों से अनुरोध किया की कंपनी को अपना काम शुरू करने में लगभग तीन वर्ष का समय लगेगा और इस बीच नव युवक लोग अपनी शिक्षा में इलेक्ट्रिक इंजीनियर, टेक्निकल, और माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर के तैयार रहें, दक्ष हाथों को पहली प्राथमिकता मिलेगी। कोल कंपनी के अलावा भी स्थानीय लोगों को अन्य माध्यमों से रोजगार के अवसर मिलेगें। जन सुनवाई में उठायी गयी आशंकाओं का निराकरण करते हुए आपने कहा कि भूमिगत खदान के कारण क्षेत्र में जलस्तर कम नहीं होगा बल्कि खदान से निकलने वाले जल को शुद्ध कर उसके संचयन की व्यवस्था की जायेगी, इसके लिए स्थानीय तालाबों, बांधों का जीणोद्धार कर उनकी जल भराव क्षेत्र में वृद्धि की जायेगी।


स्वास्थ्य सुविधाओं बिषयक उठायी गयी मांगों के संदर्भ में श्री चर्तुवेदी जी ने कहा कि लीज क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले दस किलोमीटर के अन्दर एक अस्पताल की व्यवस्था की जायेगी जिसमें कुशल चिकित्सक उपलब्ध रहेगें और सभी को निशुल्क जांच, उपचार, औषधियाँ और एम्बुलेंस की व्यवस्था कंपनी के व्दारा की जायेगी ‌।


शिक्षा व्यवस्था के लिए उठायें गयें सवालों का समाधान करते हुए आपने कहा की गांव -गांव शासकीय विद्यालय संचालित हैं, इन विद्यालयों में भवन और शासन के निर्देशानुसार बिषय विशेषज्ञ शिक्षक की व्यवस्था कोल कंपनी अपने हिस्से से करने को तैयार है। पीने के पानी की सुविधा के लिये कोल कंपनी पूर्णतः तैयार है, कोल कंपनी का काम भले तीन साल बाद शुरू होगा, लेकिन हम आज भी इस सुविधा को देने के लिए तैयार हैं जहाँ समस्या है, आप लोग विधिक रूप से आवेदन दे, पेयजल की कही कोई समस्या नहीं आयेगी ‌।


प्रदूषण संबंधित समस्याओं का हल बतलाते हुए कहा कि भूमि गत खदानों में वायु प्रदूषण की समस्या परिवहन के कारण होती है, जिसके लिए विशेष व्यवस्था कर जल छिडकाव कर वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने की व्यवस्था हमारे प्रोजेक्ट में पहले से की गयी है।


प्रकाश व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए कोल कंपनी के डाइरेक्टर श्री चर्तुवेदी ने कहा की सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया है, जो वर्तमान में केन्द्र सरकार की प्राथमिक उद्देश्यों में से एक है। मालूम होवे की इस जन सुनवाई में एक दर्जन से अधिक लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रदूषण, जल, और रोजगार संबंधित समस्याओं को मंच में उठाया था, उन सभी समस्याओं का निदान क्रमशः कंपनी की ओर से डायरेक्टर अशोक चर्तुवेदी ने करते हुए उपस्थित जन समुदाय को संतुष्टि जनक समाधान किया गया ‌।


कार्यक्रम में शहडोल से पर्यावरण अधिकारी अशोक तिवारी ने लोगों को समझाइश देते हुए बताया कि आप लोगो को सुनने के लिए हम लोग यहाँ उपस्थित हुए हैं, आपकी बात की वीडियो ग्राफी की गयी है और इसे राज्य शासन और पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली भेंजा जायेगा, इसके बाद शासन के व्दारा कोल उत्खनन की अनुमति प्रदान की जायेगी। इस जन सुनवाई में पाली अनुभाग की एस डी एम श्री मती मीनाक्षी बंजारे की भूमिका सराहनीय रही आपने जन सुनवाई का संक्षेपण करते हुए कहा की किसी भी उद्योग से क्षेत्र का विकास होता है, कंपनी के सी एस आर मद में प्रति वर्ष 75 लाख रूपये क्षेत्र विकास के लिए आयेगें, जिससे क्षेत्र की बहुत सारी जरूरतों की पूर्ति की जा सकती हैं। इस जन सुनवाई में मनीष सिंह बडकरे, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, अवधेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष,धनी राम तिवारी उप सरपंच बडवाही,क्षेत्रीय सरपंचो उप सरपंचो ,पंच गणों के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में जन सुनवाई संपन्न हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)