दैनिक समाज जागरण
कामाख्या नारायण मिश्र
वरीय संवाददाता धनबाद (झारखंड):- 03 अक्टूबर 2023: धनबाद नगर हाउसिंग कॉलोनी स्थित डेविड कैरियर हब में 01अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 350 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पिछले रविवार को भी जिलास्तरीय सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बच्चों की उम्र के अनुसार तीन वर्गों में बाँट दिया गया था। सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:-
ग्रुप-1 में प्रथम स्वाती, द्वितीय अद्विक राज और ऋषण सेन तृतीय स्थानप्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार के लिए ऋषिका, नव्या अग्रवाल, न्यूली रॉय, अदिति राज, रोहन कुमार, श्रेया सुमन, माण्विक चौरसिया, आर्य नाग, अथर्व मानसिंगक और जेसिका साहनी रहे।
ग्रुप-2 में प्रथम आयुष साह, द्वितीय नमन दास, तृतीय समृद्धि सरकार और सांत्वना पुरस्कार के लिए लिपिका पाल, कुँवर वरेण्यं, कुशलिया कश्यप, विशाल साव, यशिका शर्मा, धनराज कुमार, अनन्य मानसिंगक, श्याम कुमार, ईशान दे और रौनक अग्रवाल चुने गए।
ग्रुप-3 में प्रथम अश्विनी कुमार, द्वितीय सुदित भास्कर, तृतीय साक्षी जोशी और सांत्वना पुरस्कार के लिए भावना प्रसाद, तनु कर्मकार, प्रियांशु कुमार, अमन कुमार, साधना कुमारी, आयुषी रानी, सौम्या मंडल, सृष्टि, नयन सेन और राजवीर कुमार मंडल चुने गए
निबंध एवं सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं को एक साथ पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें नकद पुरस्कार, उपहार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 8 अक्टूबर 2023 को सोशल मीडिया एवं अखबारों के माध्यम से किया जाएगा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लैक्बोर्ड वे ऑफ सक्सेस ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



