दैनिक समाज जागरण
कामाख्या नारायण मिश्र
वरीय संवाददाता
धनबाद (झारखंड):-03अक्टूबर2023: जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय
में टुंडी मुखिया श्रीमती रेखा देवी की अगुवाई मैं महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर गांधी जयंती मनाया गया। गांधी जयंती के सुअवसर पर मुखिया श्रीमती रेखा देवी ने उपस्थित सदस्यों एवम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रति वर्ष गांधी जयंती मनाते आ रहे हैं । हम “महात्मा गांधी की जय “का नारा जरूर लगा लेते हैं परंतु उनके द्वारा बताए मार्ग ब्रम्हचर्य , एकता ,अनुशासन, परिग्रह का अनुसरण नहीं कर पाते । खासकर युवाओं को महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते को आत्मसात करने की आवश्कता है ।
कार्यक्रम को समाज सेवी विकास कुमार सिंह उपमुखिया संतु लाल किस्कू,वार्ड सदस्य भवानी शंकर भगत,दीपक कुमार,लखन रविदास,मैनेजर हेंब्रम ने भी अपने अपने विचारो को रखा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि किशोर रविदास,अरुण कुमार सिंह, भरत सिंह,गेंदालाल सिंह ,स्वयं सेवक शशि महथा,सौरव जयसवाल,अशोक भगत, आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



