google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इटावा। आवारा कुत्तों के हमले में घायल सारस की ग्रामीणों ने बचाई जान

दैनिक समाज जागरण इटावा ब्यूरो

इटावा। थाना जसवंत नगर के ग्राम बलैयापुर में एक सारस को कुछ आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से घायल कर दिया था। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीण विक्रम शर्मा ने कुत्तों को खदेड़कर घायल सारस को सुरक्षित कर गांव में लाकर रख लिया।

तत्पश्चात मौके पर मौजूद लेखपाल सराय भूपत अनुराग यादव ,प्रधान पुत्र प्रमोद कुमार एवम शिवेंद्र मिश्रा ने वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था (ओशन) ऑर्गनाइजेशन फॉर कंजरवेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर के महासचिव सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को हाइवे के किनारे एक सारस के घायल होने की सूचना फोन पर दी । सूचना मिलते ही डॉ आशीष त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल सारस को हाथ फेरकर पानी पिलाकर शांत किया इसके बाद संबंधित वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को सूचना दी।

(डॉ आशीष त्रिपाठी ने घायल सारस को वन कर्मियों को सौंपा)


मौके पर मौजूद वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि, यह सारस पक्षी हमारे उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है एवम संरक्षित वन्यजीवों की सूची में भी शामिल है। उन्होंने बताया कि,सौभाग्य से इनकी सबसे ज्यादा संख्या हमारे जनपद इटावा और मैनपुरी के आस पास ही देखी जाती है। यह सारस अकेला था शायद इसलिए कुत्तों ने इसे घेर लिया होगा अन्यथा यह पक्षी हमेशा जोड़े में ही रहता है जिससे एक अन्य साथी सारस हमेशा अपने साथी के आस पास आने वाले किसी भी खतरे से तेज आवाज निकाल कर अलर्ट कर देता है।
डॉ आशीष द्वारा गांव में घायल सारस की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय वन दरोगा श्री निवास पाण्डेय तत्काल अपने वन कर्मी साथी के साथ ग्राम बलैयापुर आए और पक्षी का हाल चाल जाना। इसके बाद डॉ आशीष त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मदद से उस घायल सारस को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। वन विभाग कर्मियों ने राज्य पक्षी सारस की जान बचाने के लिए डॉ आशीष सहित सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। विदित हो कि, डॉ आशीष त्रिपाठी जनपद इटावा में पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अपनी अहम और अग्रणी भूमिका निभाते हुए कई वन्यजीवों को जीवन दान दे रहे है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)