google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस प्रशासन लापरवाह, 11 दिन बाद रक्तदाता समूह ने किया अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार

दैनिक समाज जागरण इटावा ब्यूरो

इटावा: जनपद में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, बीते 5 मार्च को आरपीएफ को इटावा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसकी उम्र 75 वर्ष के आसपास बताई जा रही है रेलवे स्टेशन पर बेसुध अवस्था में मिला था। जिसे जिला अस्पताल इटावा में एडमिट कराया गया। लेकिन दो घंटे बाद इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी। शासन द्वारा गाइडलाइन अनुसार अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार निधन के 72 घंटे बाद किया जाता है लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण शव 7 से 8 दिन तक बिना डीप फ्रीजर के जिला अस्पताल के शव गृह में पड़ा रहा।


लगभग पिछले दो वर्षों से जनपद में अज्ञात शवों का अन्तिम संस्कार कर रहीं संस्था रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी को जब ये खबर मिली तो उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से इस अज्ञात शव के बारे में जानकारी मांगी तो सभी एक-दूसरे विभाग की कमियाँ गिनाते नजर आए।
बहरहाल रक्तदाता समूह और कुछ पत्रकारों के संज्ञान के कारण उक्त अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार 11 दिनों के बाद रक्तदाता समूह के सदस्यों द्वारा थाना जीआरपी पुलिस की मौजूदगी में यमुना घाट इटावा पर किया गया, अन्तिम संस्कार में रक्तदाता समूह की टीम से राजीव नरुका, शरद तिवारी, धनंजय कुशवाह, सिंटू यादव, जीतू कुशवाहा, सौरभ परिहार, अर्पित चौहान आदि मौजूद रहे।

  • समाज जागरण: 14 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • सोनभद्र।। 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीणों का प्रदर्शन
    बड़होर में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा; जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन समाज जागरण/आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम बड़होर में कंपोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 40 दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर…
  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)