श्री बालाजी धाम गाँव डोभ पर पहुँची 43वीं पैदल ध्वजा यात्रा
दैनिक समाज जागरण,( महेन्द्र प्रजापत बहल )
रोहतक-भिवानी , 29 जून भिवानी रोड स्थित श्री बालाजी धाम गाँव डोभ के संस्थापक प्रधान श्री पुरुषोत्तम दास बंसल ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रत्येक रविवार को शनि देव मित्र मण्डल तेज कॉलोनी रोहतक एवं भक्तजनों द्वारा श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 8:30 बजे पैदल ध्वजा यात्रा श्री बालाजी धाम डोभ के लिये चलती हैं धाम पर संकीर्तन, स्वास्थ्य जाँच शिविर व भंडारा लगाया जाता हैं
श्री दुर्गा भवन मंदिर से ज्योत प्रचण्ड कर के यात्रा कि शुरुआत की सभी हाथ में ध्वजा लिये जय श्री राम के जयकारे लगाते हुये श्री बालाजी धाम डोभ पहुँचे
रास्ते में भक्तों के लिये दो जगह जलपान और नास्ते का प्रबंध किया जाता हैं जगदम्बा ट्रेक्टर ने भक्तों के लिए चाय नास्ता, फ्रूट का प्रबन्ध किया जाता हैं मन्दिर से भक्तों की वापसी के लिये नि:शुल्क ऑटो उपलब्ध करवाई जाती हैं धाम पर भक्तों क लिये भंडारा लगाया गया
साथ ही प्रत्येक रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया जाता है जिसमे आंख जाँच, दांत जाँच, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, मेडिसिन और देशी वैध द्वारा इलाज किया जाता हैं जिसमे सभी प्रकार कि दवाईयां और चश्मे निशुल्क दिये जाते हैं
आज स्वास्थ्य जाँच शिविर का सुभारम्भ सोमबीर भगत रोहतक द्वारा किया गया
साथ ही बालाजी महाराज का सुन्दर संकीर्तन हुआ जिसमे ने मुकेश चांदीवाल, अनिल बैंसी, सुमित, मुस्कान सवारियां दादरी ने सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान किया साथ ही रिंकू महादेव द्वारा सुन्दर सुन्दर झाकियों प्रस्तुत की गई
इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्षित कोचर, रमेश गुप्ता, रमेश गाँधी, तुषार कत्याल,बल्लूशाह, सैंटी कात्याल, कुशाल,बलदेव राज कात्याल,सुनील यादव, सुनील नागर, वंश, सोमबीर भगत, अमित डोभ, पंडित नरेश कौशिक एवं अन्य भक्तजन उपस्थित रहे|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



