बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के हार्टमन पुर मिशन में मरियालय पर्व के समापन दिवस के मुख्य अनुष्ठान दाता धर्माचार्य यूजीन जोसफ ने अपने उपदेश में कहा कि हम सब लोग दोष युक्त हैं।परन्तु ईश्वर ही हमें दोष मुक्त कर सकते हैं।
पिछले ग्यारह दिनों से पूरे पूर्वांचल से माता मरियम के श्रद्धालु हार्टमनपुर मारियलय में आकर अपनी मन्नते,अरमान,तमन्नताएं, दुआ एवं प्रार्थना चढ़ाते आये हैं।
सबों ने यह अनुभव किया कि सच में माता मरियम उनकी बातों को सुनती हैं।उनके रोगों को दूर करती हैं।पूरा परिसर अखंड कीर्तन से गूंजता रहा।
सैकड़ों पुरोहित एवं धर्म बहनें और हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने माहौल को पुनीत एवं पावन कर दिया था। शनिवार की सुबह से वाराणसी धर्म प्रान्त के विभिन्न पल्ली से श्रद्धालु भक्तों का आने का क्रम शुरू हो गया।पूरे दिन और रात भक्तों ने मां मरियम के गीत गाकर जागरण किया। रविवार को सुबह मां मरियम की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
सर्वप्रथम धर्माध्यक्ष वाराणसी धर्म प्रान्त डा०यूजीन जोसफ के द्वारा पूजन किया गया उसके बाद महिलाओं ने पालकी को कंधे पर उठाया। हार्ट मन पुर मिशन से यात्रा हार्ट मन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में पहुंची।वहां पर भी धर्माध्यक्ष डाक्टर यूजीन जोसफ एवं फादर पी विक्टर के द्वारा आरती की गयी।पूरे यात्रा के दौरान विशप वाराणसी बिल्कुल नंगे पांव शोभा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पुनः हार्ट मन पुर मिशन में पहुंची।हार्ट मन पुर मिशन में धर्माध्यक्ष के द्वारा सबके मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्कार कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर फादर मैथ्यू,फादर सी थॉमस शिक्षा सचिव वाराणसी धर्म प्रान्त,फादर सुनील,फादर ब्रिटो, फादर आनन्द,फादर प्रकाश,फादर अनीश,फादर संजय,फादर दिलीप,फादर दिलराज,फादर प्रकाश तिग्गा तिग्गा पल्ली पुरोहित, फादर पी विक्टर प्रबंधक हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर,फादर कैमिलस,फादर एंटोनी,फादर अमल,फादर मनोज,फादर ब्रेन,फादर सोनेलाल,सिस्टर आशिता, सिस्टर लीना, सिस्टर अमृता,सिस्टर हेलन,सिस्टर रंजिता, सिस्टर रोली,सिस्टर अल्फोंसा समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



