google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर के तीन छात्रों को गोल्ड,व दो को मिला सिल्वर,स्कूल मे जश्न का माहौल

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

गाजीपुर-जनपद के बाराचंवर ब्लाक मुख्यालय स्थित पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के पास सीबीएसई बोर्ड द्वारा ऊं (10+2)की मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर के छात्रों ने किक बाकसिंंग टुर्नामेंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमे किक लाईट कोम्बैट साईट कराटे प्रतियोगिता पाण्डेय मैरेज हाल नगरा बलिया मे रविवार को सम्पन्न हुई ।जिसमे वाराणसी,मऊ,बलिया गाजीपुर के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर के छात्र आदित्य चौहान कक्षा 4को गोल्ड मेडल,रोशन गिरि कक्षा 5 को गोल्ड मेडल,प्रिसं कुमार नायक कक्षा 6को गोल्ड मेडल,अर्श कक्षा 6को सिलवर,अंकुश गुप्ता कक्षा 3को सिलवर मेडल प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता मे कुल पांच छात्रो ने प्रतिभाग किया।जिसमे तीन छात्रो को गोल्ड मेडल और दो छात्रों को सिल्वर मेडल मिला।प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद सोमवार की सुबह स्कूल मे पहुचने पर छात्रों का प्रार्थना स्थल पर छात्रों के बीच उनकी उपलब्धियों की चर्चा प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव के द्वारा की गयी तथा उन मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों से अन्य छात्रों को प्रेरित होकर अन्य प्रतियोगिताओं मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।सभी सफल छात्रों को मेडल प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।इस अवसर पर सभी शिक्षक कर्मचारी स्टाफ मौजूद रहे।

सभी सफल छात्रों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)