समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उदयपुर में आज मंगलवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ0 सविता तेवतिया, डॉ0 जयदीप शाह द्वारा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर शेफाली कुमारी एवं क्षेत्रीय एएनएम मिलन सिंह ने उपलब्ध संसाधनों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए ताकि लोगों को शहर व बाहर न जाना पड़े।
असेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव ,बीसीपीएम संगीता, ग्राम प्रधान सुधु, वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट प्रिंस चौबे, स्वास्थ्य, पर्यवेक्षक माखन शर्मा, सीएचओ रोशनी वर्मा, मोनिका यादव, पल्लवी वर्मा, अंकुश यादव, शशिकांत शर्मा, नेहा पटेल एएनएम ,सीमा यादव,सालनी कुमारी, ,माला सागर ,सपना श्रीवास्तव, गौरी देवी, सुशील यादव ,राधिका देवी संगिनी द्रौपदी कुमारी ,आशा कनौजिया, पुष्पा कुमारी और आशा सविता गुप्ता ,सुमन सिंह, बिंदु वर्मा, प्रेमा देवी ,सरिता पटेल विशेष सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



