समाज जागरण वाराणसी ओंकार
दानगंज। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने आज सोमवार को बाबा डोमन देव पीजी कालेज दनगंज में आयोजित विधान सभा सम्मेलन में कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पीएम नरेंद्र मोदी के गरीबों, युवाओं ,किसानों व महिलाओं सहित आमजन की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। मध्यम आयवर्ग की आय बढ़ाने के लिए अवसर खोल रही है। जीएसटी सुधार के सम्बंध में पीएम का वादा पूरे देश मे लागू किया गया है। इसमें 390 वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कमी की गई है। किसान कृषि उपकरण व उर्वरक क्षेत्र में जीएसटी कमी से उत्साहित हैं और अब आम नागरिकों को वाहन खरीदने के लिए नही सोचना पड़ेगा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों को ही लोग अपनाएं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण बिहारी राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह पूरा करके ही दम लेती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान इस पार्टी की प्राथमिकता में है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष लालबहादुर सिंह पूर्व प्रमुख चोलापुर ने कहा कि भाजपा सरकार ही असली किसानों ,व्यापारियों तथा हर जाति, वर्ग ,सम्प्रदाय के हित मे कार्य कर रही है।उत्तर प्रदेश एक उत्तम और विकसित प्रदेश बन गया है।
‘घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार’ के नारे संग पत्रक कार्यकर्ताओं संग स्वयं विधायक त्रिभुवन राम ने चिपकाया और व्यापारियों से जीएसटी के बारे में भी चर्चा किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’,जिला पंचायत सदस्य अंजनी नन्दन पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दानगंज रमेश गुप्ता डगलस, व्यापार मंडल अध्यक्ष आयर अनिल गुप्ता , अनिल सेठ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह,मोहन बाबू ,मण्डल के अध्यक्ष गण, ग्रामप्रधान ,मोर्चा के पदाधिकारी,महिला मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



