विष्णुगढ़ पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह 3 बजे विष्णुगढ़ पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में लगभग 56 लाख रुपए की(वाहन समेत)नकली विदेशी शराब जब्त किया।प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा त्वरित गति से विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी अंतर्गत पिपरा टोला में छापामारी शुरू की गई।छापामारी के दौरान पिपरा टोला स्थित बंशी मांझी उर्फ फद्दी मांझी के खाली पड़े मकान से एवं मकान के बाहर खड़े दो पिकअप वैन में लोड भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त कर तस्करी में लगे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम चलानिया स्थित कृष्णा साव के मकान से भारी मात्रा में नकली मिश्रित शराब तथा शराब बनाने के कार्य मे उपयोग किया जाने वाला लिक्विड तथा शराब रिफिलिंग करने वाला ऑटोमैटिक मशीन जब्त किया गया।उन्होंने बताया शराब तस्करी गिरोह का सरगना कृष्णा साव समेत 18 नामजद एवं तीन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध विष्णुगढ़ थाना कांड 18/26 धारा 338/336(3)/340(2)/318(4)/272/275/125/61(2) बीएनएस एवं 47ए/47ई/52/55 उत्पाद अधि0 के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया रात के अंधेरे का फायदा उठा कर टैंकर से छोटी गाड़ियों में स्प्रिट लाकर रात में ही पुलिस की नजरों से बचने के लिए डाक पार्सल पिकअप वैन से बिहार भेजने का कार्य करते थे।शराब तस्करी गिरोह का नेटवर्क झारखंड से लेकर बिहार तक है और ये काफी बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तस्करी करने का कार्य कर रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.संजय कुमार उर्फ सन्नी पिता रामेश्वर साव,जारीडीह बस्ती थाना गांधी नगर जिला बोकारो
2.हर्ष कुमार पिता लाल बाबू कसेरा,कसेरा मुहल्ला थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग
बरामद सामानों की विवरणी
1.रॉयल स्टेज 59 पेटी कुल 1392 बोतल
2.ब्लेंडर प्राइड 19 पेटी कुल 456 बोतल
3.स्टर्लिंग रिजर्व बी7 12 पेटी कुल 144 बोतल
4.रॉयल चैलेंज 72 पेटी कुल 1644 बोतल
5.सफेद रंग की 5 लीटर गैलेन में भरा शराब में प्रयोग किए जाने वाला रंग
6.एक स्टील का ड्राम जिसमें 3 नल लगा हुआ
7.शराब निर्माण के प्रयोग में आने वाला स्टील मिक्सर एक पीस
8.शीशा/प्लास्टिक का विभिन्न आकार का खाली बोतल 500 पीस 08 ब्लू रंग के 40 ली0 प्लास्टिक के गैलेन में भरा मिश्रित शराब
9.ओल्ड मॉन्क का नकली लेबल 500 पीस
10.ब्लेंडर प्राइड का नकली लेबल 500 पीस
11.रॉयल चैलेंज का नकली लेबल 500 पीस
12.8पीएम का नकली लेबल 400 पीस,आई कोनिक व्हाइट का नकली लेबल 3000 पीस
13.स्टर्लिंग रिजर्व बी7 का नकली लेबल 500 पीस
14.झारखंड सरकार का लोगो बना हुआ नकली मोनोग्राम 500 पीस
15.प्लास्टिक के बोरियों में भरा विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के बोतलों का ढक्कन करीब 2000 पीस
16.बॉडी बंद पिकअप वैन जिसके केबिन में डाक पार्सल लिखा हुआ,जिसके आगे के नंबर प्लेट में बीआर01जीपी 0208 एवं पीछे के नंबर प्लेट में जेएच 09एक्यू 9625 लिखा हुआ
17.मैक डॉवेल्स अंग्रेजी शराब 11 पेटी जिसके प्रत्येक पेटी में 375 एमएल का 24 बोतल शराब भरा हुआ कुल 264 बोतल
18.महिंद्रा पिकअप वैन जेएच 01जीई 6779
19.एक स्टील का शराब रिफिलिंग करने वाला ऑटोमैटिक मशीन तथा(एच)सफेद रंग के 65 केजी जार में करीब 50 केजी भरा हुआ शराब बनाने के कार्य में उपयोग किए जाने वाला कास्टिक कार्मेल लिक्विड।
छापामारी दल:-
1.पु0नि0 सह थाना प्रभारी विष्णुगढ़ सपन कुमार महथा
2.पु0अ0नि0 दीपक कुमार सिंह
3.पु0अ0नि0 रतन कुमार मंडल
4.पु0अ0नि0 चंदन कुमार सिंह
5.स0अ0नि0 संत कुमार पाठक एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।



