google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री बालाजी धाम गाँव डोभ पर माघ पूर्णिमा पर विशाल भण्डारे,संकीर्तन,भक्तमेला एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी ,1 फरवरी। श्री बालाजी धाम गांव डोभ के संस्थापक प्रधान श्री पुरूषोत्तम दास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह हवन यज्ञ के साथ-साथ 108 बार हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक श्री बालाजी का संकीर्तन,भंडारा,भक्त मेला,स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है

धाम पर कथा वाचक पंडित शांति प्रकाश , पंडित विशाल कौशिक द्वारा अखण्ड श्री रामचरितमानस पाठ किया गया जिसका आज सुबह हवन और भोग द्वारा समापन हुआ

आज श्री सुशील गुप्ता (पोपट) मॉडल टाउन रोहतक बतौर मुख्य यजमान सिरकत की और श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
बालाजी के गुणगान के लिए भजन गायक सतपाल रोहटिया, साहिल सिंह रोहतक,प्रिन्स सुफी रोहतक
को आमंत्रित किया गया उन्होंने श्री बालाजी महाराज के सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान किया भजन कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा रिंकू महादेव द्वारा सुन्दर – सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की
साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में आँख जाँच, दांत जाँच, कोरियन मशीनों द्वारा एकुप्रेषर, मेडिसन, कान नाक गला व देशी वैध एवं सभी प्रकार की दवाईयां ,चश्मे नि:शुल्क दिये जाते हैं

आगे प्रधान जी जानकारी देते हुए बताया कि हर रविवार की भांति आज भी श्री शनि देव मित्र मंडल रोहतक द्वारा श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड रोहतक से 74वीं पद यात्रा बड़ी धूम धाम से श्री बालाजी धाम पहुंची रास्ते में भक्तों के लिए कई जगह जलपान और भंडारे की व्यवस्था की जाती है

इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश खुराना,रमेश गुप्ता,नवीन तनेजा,हर्षित कोचर, दीपक प्रकाश जैन, मन मोहन धारीवाल, पुरुषोत्तम वर्मा, संजय गोयल, राजेश गोयल, सुनील निमाड़ी, कविता निमाड़ी,अमित कौशिक , एवं मण्डल सदस्यगण और भक्त उपस्थति रहें |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)