पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बीडीओ निधि रजवार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार, भाजपा नेता सह समाजसेवी अवध यादव, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू बारी और मेडिकल टीम के सदस्यों ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर अभियान की शुरुआत की।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सी एच सी प्रभारी डॉ धीरज कुमार ने कहा कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इस बीमारी में हाथ-पांव असामान्य रूप से सूज जाते हैं, जिसे लोग आम भाषा में “हाथीपांव” भी कहते हैं। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन समय पर दवा खाने से इसे फैलने से रोका जा सकता है।इसकी खुराक सालभर में एक बार लेनी चाहिए, इस बीमारी का एकमात्र उपाय इससे बचना ही है।इस दवा की खुराक सभी लोगों को लेना जरूरी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



