दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगी के शिक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय की विदाई सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन तोल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वरी सिंह, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्य सफीद अंसारी ,संजय कुमार सिंह, आशीष कुमार और सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय का झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के मध्य विद्यालय बेलचंपा में शिक्षक के पद पर चयन हो जाने के उपरांत उनको इस विद्यालय से उपहार और अंग वस्त्र देकर विदाई सह सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल का सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का शुभकामना दिया। मौके पर पर उपस्थित शिक्षक कुमारी उमा, प्रमिला कुमारी, गीता कुमारी, प्रभा कुमारी, नीलू कुमारी, पार्वती कुमारी, शैलेंद्र कुमार, रामनारायण रवि, पप्पू कुमार लिपिक प्रकाश कुमार, गणेशी यादव, कामता यादव, वासुदेव यादव, विद्यालय सचिव उषा देवी, मधु देवी, रसोइया नगीना कुंवर, कौशलिया देवी और मानमती देवी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



