google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कड़ाके की ठंड से पहले जरूरतमंदों को मिली राहत, लक्ष्मी नारायण मंदिर ने बांटे 1000 कंबल व गर्म वस्त्र

लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए॰-2, सेक्टर-56, नोएडा द्वारा प्रति वर्ष की भाँति आज 14/12/2025- मंदिर प्रांगण में कड़ाके की ठंड से पहले, कुछ हद तक जरूरतमंद लोगों को राहत और मुस्कान प्रदान करने के लिए सेक्टरवासियों व अन्य दाताओं के समर्थन व सहयोग से, रविवार को प्रातः 11 बजे से
इस वर्ष भी मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़, मंदिर महिला मंडल व अन्य सेक्टर के mमाननीय निवासियों व अन्य लोगों के सहयोग से 1000 कंबल, और गर्म कपड़े , जैकेट्स, मोजे , कैप्स, पुराने वस्त्र और भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरण किए गए।

इस वितरण को व्यवस्थित प्रकार से संपन्न करने के लिए ज़रूरतमंद व्यक्तियों के साथ साथ सफ़ाई , जल, व अन्य नागरिक सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मचारियों, घरेलू काम करने वालों, मंदिर और मंदिर के दोनों स्कूल के कर्मचारियों, सेक्टर के सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य सेक्टर 55, 56, 58, 11, 12 के कमजोर वर्ग के लोगों को पहले से ही कूपन बाँटदिये गये थे।

 लगभग 9 सदस्यों वाली टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य जे॰एम॰सेठ व जी॰ के॰ बंसल के नेत्रतव में किया।

मंदिर समिति निष्ठा से इस सेवा के लिए सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का हृदयसे आभार व्यक्त करती है।

इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध समिति के माननीय डॉ डी के मोदी,आर॰ एन॰ गुप्ता, ओ पी गोयल, जी के बंसल, जे एम सेठ, आर॰ के॰ भट्ट, ए॰के॰गुप्ता, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अम्बेश भांबरी, संजीव बांधा, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, और मंदिर महिला मंडल के सदस्यों , आर डब्लू ए -56 के संजय मावी, हरीश जुगरान, पंजाबी विकास मंच के दीपक विग, संजीव पुरी, एस पी कालरा, एस एस सचदेवा, व अन्य गणमान व्यक्तियों ने मंदिर समिति को इस नेक काम में योगदान दे कर और अधिकतर ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित रह कर पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)